फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi Thousands liters liquor worth two crores seized police destroyed absconding accused arrested

Sirohi: थानों में जब्त दो करोड़ कीमत की हजारों लीटर शराब नष्ट, मारपीट सहित अन्य मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 10:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 10:00 PM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के सभी थानों में जब्त दो करोड़ कीमत की 32 हजार लीटर से अधिक शराब नष्ट की। वहीं, सरूपगंज पुलिस ने मारपीट, अपहरण और लूटपाट करने वाले आरोपी को पकड़ा है।

विज्ञापन
Sirohi Thousands liters liquor worth two crores seized police destroyed absconding accused arrested
शराब नष्ट करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में आबकारी विभाग की ओर से चलाए गए मालखाना निस्तारण अभियान में विभिन्न थानों में जब्त दो करोड़ रुपये कीमत की 32 हजार 300 लीटर शराब को नष्ट किया गया। पुलिस थाना रोहिडा, पुलिस थाना सरूपगंज तथा पुलिस थाना रीको आबूरोड द्वारा 32,300 लीटर शराब को जेसीबी से क्रश करके नष्ट किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर रियाजुद्दीन उस्मानी, सिरोही जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, आबूरोड उपखंड अधिकारी वीरमाराम, पिंडवाड़ा उपखंड अधिकारी रविप्रकाश, कोषाधिकारी प्रतिनिधि भरत सिंह और सुरेश कुमार, माउंटआबू पुलिस उपाधीक्षक पुष्पेन्द्र वर्मा और आबूरोड आबकारी निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


मारपीट, अपहरण और लूटपाट की घटना में शामिल आरोपी गिरफ्तार
सिरोही में सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा एक हफ्ते पहले हुई मारपीट एवं अपहरण कर लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में गैंग सरगना अभी भी फरार चल रहा है, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा उपली फली, पंचदेवल, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी कीकाराम पुत्र दाणीराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने गैंग सरगना सुरेश पुत्र नीका के साथ 
इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। गैंग सरगना सुरेश पुत्र नीता एवं अर्जुन पुत्र लाडू की तलाश जारी है। कार्रवाई में पुलिस थाना सरूपगंज के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र, कांस्टेबल बाबूलाल, दिनेश कुमार (विशेष भूमिका), गोपीलाल, राजेन्द्र कुमार, दलपत सिंह, ओमप्रकाश, मोरमुकुट सिंह, दिनेश कुमार, वीरेन्द्र सिंह, निलेश कुमार और पूनाराम सम्मिलित रहे।



इको कार में पालनपुर से सुमेरपुर के लिए सवार हुआ था पीड़ित
पुलिस के अनुसार, दो अगस्त को पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह उसके पिताजी को हार्ट की बीमारी होने से पालनपुर हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर गया था। जहां पर उसके पिताजी को भर्ती कर दिया। एक अगस्त 2024 को उसके पिताजी के इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता होने पर वह पालनपुर से उसके गांव सुमेरपुर आने के लिए समय करीब 1:45 से 2:00 बजे पर डीसा आबूरोड चौकडी पर पहुंचा था। उस दौरान एक सफेद रंग की इको कार जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे, आकर उसके पास रुकी। तब वह सुमेरपुर जाने के लिए इको कार में बैठ गया था। उसके बाद इको कार वाले उसे आबूरोड चेक पोस्ट पर पुल के नीचे लेकर गए। वहां पर चाय की होटल पर चाय पी और शराब खरीदी थी।

उसी समय एक एचएफ डिलक्स मोटर साइकिल वाला इको कार वालों के मिलने वाला भी वहां पर आया था। उस समय इन लोगों ने उससे किराए के पैसे मांगे तो उसने उसके पर्स में निकालकर 50 रुपये दिए थे। उसके बाद आबूरोड बाजार के अंदर से होते हुए वापस हाइवे रोड पर आए व सरूपगंज टोल के पास आए तो हाइवे रोड से बाई तरफ की रोड पर ले जाने लगे। उसके द्वारा आपत्ति जताई गई। इस पर कार में सवार लोगों ने कहा कि टोल नाके से साइड से होकर निकलते हैं। आगे जाकर रोड के पास में एक वीर बावजी के मन्दिर के पास इको गाड़ी को रोककर कहा कि गाड़ी खराब हो गई है।


तब तक पीछे-पीछे वही मोटर साइकिल वाला एचएफ डिलक्स लेकर आया व उसे कहा कि आप मोटर साइकिल पर बैठे जाओ। आपको बाइपास हाइवे पर छोड़ देंगे। तब इको कार में से दो व्यक्ति उतरकर मेरे पीछे मोटर साइकिल पर बैठ गए। मोटर साइकिल पर ये तीनों व्यक्ति उसे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ लोहे की फेट व थापों मुक्कों से मारपीट की तथा उसका पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटिंग कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस व एक मोबाइल मेरे पास से लूटकर लेकर चले गए। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed