{"_id":"669666790415bc696e047e3b","slug":"sirohi-speed-of-trains-increased-on-ajmer-palanpur-railway-track-permanent-fencing-will-be-installed-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: अजमेर-पालनपुर रेलवे ट्रेक पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए लगेगी स्थाई फेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: अजमेर-पालनपुर रेलवे ट्रेक पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए लगेगी स्थाई फेंसिंग
Tue, 16 Jul 2024 05:54 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:54 PM IST
सार
अजमेर-पालनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही ट्रेक पर पशुओं की आवाजाही ना हो इसके लिए स्थाई फेंसिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अजमेर मंडल के अजमेर-पालनपुर खंड पर ट्रेनों की रफ्तार को 20 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ा दिया है। ऐसे में ट्रेक पर पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए स्थाई फेंसिंग लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे ट्रेनों का सुरक्षित व सुगम संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला के अनुसार अजमेर-पालनपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार 110 से बढ़ाकर 130 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। अब पशुओं की रेलवे ट्रेक पर आने की रोकथाम के लिए रेल प्रशासन ने स्थाई फेंसिंग लगाने का निर्णय लिया है जिससे इस मार्ग पर ट्रेनों की गति भविष्य में 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की जा सके।
विज्ञापन
इस कार्य के लिए अब तक कुल 150 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। इसके अंतर्गत कुल 220 किलोमीटर लंबाई में स्थायी फेंसिंग लगाने का काम किया जाना है| वरिष्ठ मंडल इंजीनियर बिपिन सिंह द्वारा लगातार इस कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। अजमेर-पालनपुर खंड पर बांगरग्राम से पालनपुर तक प्रीकास्ट आरसीसी पैनल दीवारें, वेल्डेड मेश फेंसिंग, क्रैश बैरियर फेंसिंग, रेल स्लीपर की फेंसिंग की जाएगी। टेंडर आवंटित किए जाने के बाद इस मार्ग पर स्थाई फेंसिंग का काम तेज गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस खंड पर आए दिन आवारा पशु ट्रेक आकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, जिससे न सिर्फ पशुधन की हानि होती है अपितु ट्रेन के पटरी से उतरने की संभावना भी रहती है और ट्रेन संचालन में बाधा उत्पन्न होती है। पशुओं व आमजन का बहुमूल्य जीवन बचाने और निर्बाध रेल संचालन हेतु किए जा रहे इस कार्य से सभी को लाभ होगा।