फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi: Sikkim CM Tamang went boating in Mount Abu Nakki Lake with his family.

Sirohi: सीएम तमांग ने परिवार सहित माउंटआबू नक्की लेक में की बोटिंग, बोले- धर्म में राजनीति को नहीं डालना चाहिए

Sat, 04 May 2024 08:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 May 2024 08:37 PM IST
सार

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि अधिकतर लोग कहते हैं कि डर्टी पॉलिटिक्स हो गई है। मेरा मानना है कि जेंटल लोग जेंटल पॉलिटिक्स करते हैं। इससे ही समाज सेवा होती है। धर्म में राजनीति को नहीं डालना चाहिए।

विज्ञापन
Sirohi: Sikkim CM Tamang went boating in Mount Abu Nakki Lake with his family.
परिवार के साथ बोटिंग करते ब्रह्माकुमारी संस्थान का अवलोकन करते सीएम प्रेम सिंह तमांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय प्रवास पर सपरिवार माउंटआबू आए सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि यदि आज लोगों से पूछो तो अधिकतर लोग कहते हैं कि डर्टी पॉलिटिक्स हो गई है। मेरा मानना है कि जेंटल लोग जेंटल पॉलिटिक्स करते हैं। इससे ही समाज सेवा होती है। धर्म में राजनीति को नहीं डालना चाहिए, बल्कि राजनीति में अध्यात्म को डालने से राजनीति का रूप बदल जाता है। वे राजनीति में धर्म को समावेश करने का प्रयास करते हैं। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ज्ञान सरोवर में संस्थान के लोगों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

 

Sirohi: Sikkim CM Tamang went boating in Mount Abu Nakki Lake with his family.
ब्रह्माकुमारी संस्थान का अवलोकन करते सीएम प्रेम सिंह तमांग। - फोटो : अमर उजाला
अपने दो दिवसीय माउंटआबू प्रवास के दौरान सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने अध्यात्म और ध्यान में ज्यादा समय दिया। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंटआबू स्थित ज्ञानसरोवर तथा माउंटआबू ध्यान कक्ष में काफी देर रहे। उनके साथ उनकी धर्म पत्नी कृष्णा भी साथ थी। इसके साथ ही वे नक्की झील में बोटिंग करते हुए प्रकृति का लुत्फ उठाया। वे ज्ञान सरोवर के बाद, ग्लोबल अस्पताल तथा पांडव भवन का भी अवलोकन कर वे कुछ समय तक ध्यान साधना किया। इसके बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed