{"_id":"66ac4521b1d2629b47052aea","slug":"sirohi-preparation-to-deal-with-strike-of-sanitation-workers-autonomous-government-department-issued-orders-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से उपजे हालात से निपटने की तैयारी, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से उपजे हालात से निपटने की तैयारी, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश
Fri, 02 Aug 2024 08:02 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 08:02 AM IST
सार
प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वायत्त शासन विभाग ने व्यवस्था को दुरुस्त करने की सारी तैयारी कर ली है। इसके लिए विभाग के निदेशक ने सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश जारी किए हैं और सड़क पर फैले कचरे को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वायत शासन विभाग एवं संयुक्त सचिव द्वारा प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के संबंध में विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव सुरेश चौधरी ने प्रदेश की सभी निकायों के आयुक्तों, अतिरिक्त आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में विभागीय निदेशक एवं संयुक्त सचिव सुरेश ओला द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान साफ-सफाई की प्रभावी व्यवस्था के लिए निकाय में सफाई के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर प्रभावी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिकृत एजेंसियों एवं सिविल ठेकेदारों को आवश्यकतानुसार मैन पॉवर उपलब्ध करवाए जाने, सड़क पर फैले मलबा, कचरा को भी अविलंब हटाने की कार्रवाई करने तथा शहरों में कोई गंभीर बीमारी उत्पन्न नहीं हो इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन