{"_id":"662644a946299fe451075f8f","slug":"sirohi-online-common-entrance-exam-started-for-army-recruitment-2024-25-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: सेना भर्ती 2024-25 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम शुरू, 3 मई तक चलेंगे, जानें इस बार क्या नया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: सेना भर्ती 2024-25 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम शुरू, 3 मई तक चलेंगे, जानें इस बार क्या नया
Mon, 22 Apr 2024 04:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:36 PM IST
सार
विभिन्न पदों के लिए राजस्थान राज्य के आठ शहरों अजमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में 19 केंद्रों पर एग्जाम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
सेना भर्ती ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना के जन संपर्क अधिकारी कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी),अग्निवीर (तकनीकी),अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी),अग्निवीर ट्रेडसमैन 10वीं पास, अग्निवीर ट्रेडसमैन 8वीं पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी(महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (एनए), सिपाही फार्मा और धार्मिक शिक्षकों के पदों के लिए राजस्थान राज्य के आठ शहरों अजमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में 19 केंद्रों पर आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट शुरू
इस वर्ष अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी) के लिए ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट शुरू किया गया है और इसे उनकी ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल किया गया है। भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण के रूप में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की जाती है, जिसके बाद दूसरे चरण में भर्ती रैलियां आयोजित की जाती हैं। इसमें चयनित उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के मेरिट के अनुसार आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद, कॉमन एंट्रेंस एग्जाम और भर्ती रैलियों में आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें। उनके संपर्क और पते का विवरण भारतीय सेना के वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन