फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Woman robbed of mobile phone at knifepoint, accused arrested five days after the incident

Sirohi News: खाना खाकर घूमने निकली महिला को चाकू दिखाकर मोबाइल लूटा, पांच दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 03:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 03:20 PM IST
सार

जिले के सरूपगंज में पांच दिन पहले चाकू दिखाकर महिला से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार 17 मई को महिला शाम का खाना खाकर पैदल घूमने निकली थी तभी यह वारदात हुई।

विज्ञापन
Sirohi News: Woman robbed of mobile phone at knifepoint, accused arrested five days after the incident
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही की सरूपगंज थाना पुलिस ने 5 दिन पहले पैदल घर जा रही महिला को चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने की वारदात का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला खाना खाकर घर के आसपास पैदल घूमने निकली थी तभी बाइक पर आए आरोपी ने चाकू की नोंक पर महिला से मोबाइल छिन लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम ने सुंदर पुत्र जुमाराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। मामले में वीना अग्रवाल पत्नी चरण अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 17 मई 2024 की देर शाम वह खाना खाकर पैदल घूम रही थी तभी पीछे से मोटर साइकिल पर आए दो अज्ञात लोगों में से एक ने चाकू दिखाकर उसके हाथ से जबरदस्ती  मोबाइल लूटकर भाग गए थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed