फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Tribal category farmers will get free maize kits for sowing, 4904 kits distributed so far

Sirohi News: जनजाति श्रेणी के किसानों को बुआई के लिए नि:शुल्क मिलेंगे मक्का किट, अब तक 4904 किट वितरित

Wed, 26 Jun 2024 10:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 10:29 AM IST
सार

राज्य की सरकारी योजना के अंतर्गत कृषि विभाग ने खरीफ 2024 के लिए राज्य के जनजाति श्रेणी के समस्त कृषकों को बुआई के लिए नि:शुल्क मक्का किट का वितरण किया। राजस्थान राज्य बीज निगम द्वारा संकर मक्का की उन्नत किस्म का बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Sirohi News: Tribal category farmers will get free maize kits for sowing, 4904 kits distributed so far
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2024 में राज्य योजना अंतर्गत राज्य के जनजाति उपयोजना क्षेत्र के जनजाति श्रेणी के सभी किसानों को मक्का संकर बीज मिनी किट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। बीज की आपूर्ति राजस्थान राज्य बीज निगम द्वारा संकर मक्का की उन्नत किस्म का बीज कृषकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में लगभग 20 केंद्रों से कृषकों को 5 किलो साइज का मक्का मिनी किट उनके जन आधार कार्ड के नंबर पर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार संजय तनेजा ने बताया कि जिले में 17840 मक्का मिनी किट कृषकों को वितरित किए जाएंगे, जिनमें से 13265 किट की सप्लाई प्राप्त हो चुकी है एवं 4904 किट का वितरण किया जा चुका है। पंचायत वरली के वितरण केंद्र पर आबू-पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया ने उपस्थित 40 कृषक महिलाओं को मक्का बीज के किट नि:शुल्क उपलब्ध कराए। 
विज्ञापन


इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मेघाराम गरासिया एवं विभाग के सहायक निदेशक पन्नालाल चौधरी, स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक पंकज कुमार, नजदीकी क्षेत्र की कृषि पर्यवेक्षक रेखा गरासिया एवं पूजा दम्बीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जारी की गई जल बचत अपील को पढ़कर सुनाया गया तथा समस्त मिनी किट प्राप्त करने वाली महिलाओं को इस अपील के पेम्पलेट भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed