फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Tomorrow is the last day for withdrawal of nomination in Agrawal Samaj officer election

Sirohi News: अग्रवाल समाज पदाधिकारी चुनाव; नाम वापसी का कल अंतिम दिन, शाम तक जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

Fri, 19 Jul 2024 07:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 19 Jul 2024 07:05 PM IST
सार

आबूरोड में 28 जुलाई को होने वाले अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों के चुनाव में नाम वापसी का कल अंतिम दिन है। शनिवार शाम 4 से 6 बजे तक नाम वापसी का समय है।

विज्ञापन
Sirohi News: Tomorrow is the last day for withdrawal of nomination in Agrawal Samaj officer election
चुनाव को लेकर बैठक करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड में आगामी 28 जुलाई को होने वाले अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे समाज में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। कल शनिवार को शाम 4 से 6 बजे तक नाम वापसी का समय है, इसके बाद चुनाव मुकाबले में रहने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी भगवन अग्रवाल के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नेमीचंद अग्रवाल और सुकेश कुमार गोयल ने अपने नामांकन जमा करवाए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए मुरारीलाल अग्रवाल एवं रमण बंसल, कोषाध्यक्ष पद पर विनय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल के साथ वर्तमान कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने नामांकन जमा करवाए है। महामंत्री, मंत्री एवं ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


अग्रवाल समाज के उपरोक्त चुनाव के लिए समाज की आम सभा के द्वारा नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी भगवान अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी चुनाव समिति के लिए मनोनीत सदस्य मुकेश अग्रवाल, संजय गर्ग, आशीष गर्ग, नरेश मंगल, विक्रम अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, किरीट अग्रवाल व अन्य ने मौके पर उपस्थित रहकर चुनाव संबंधी कार्य एवं व्यवस्थाओं का संचालन एवं सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed