फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: To take revenge, young man killed uncle's minor son

Sirohi News: पारिवारिक झगड़े का बदला लेने के लिए कर दी सगे काका के नाबालिग बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 06:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Mar 2024 06:42 PM IST
सार

आरोपी नाबालिग लड़के को बहला-फुसला कर सुनसान पहाड़ी पर ले गया। वहां उसने हत्या कर दी और शव को मौके पर छोड़कर दिनभर परिजनों के साथ बालक की तलाश में इधर-उधर घूमता रहा। 

विज्ञापन
Sirohi News: To take revenge, young man killed uncle's minor son
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के मंडार कस्बे में पारिवारिक झगड़े का बदला लेने के लिए काका के नाबालिग बेटे की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में मंडार निवासी जमनादेवी वागरी ने गत 15 मार्च 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका नाबालिग लड़का रोशन (12 साल) 14 मार्च 2024 को दिन में गायब हो गया है। उसकी उन्होंने काफी तलाश की मगर वो नहीं मिला है। इस पर मामला दर्ज कर मंडार थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह की अगुवाई में रोशन की तलाश शुरू की गई। इस दौरान मंडार में स्थित एक पहाड़ी में नाबालिग बालक का शव मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के संबंध में तकनीकी साक्ष्य संकलित कर मृतक बालक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान मंडार जिला सिरोही निवासी दीपक उर्फ कालु पुत्र शंकरलाल वागरी को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो आरोपी ने इस घटना को स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी से अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में मंडार पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक उदाराम, हेडकांस्टेबल गणेशराम, कांस्टेबल चूनाराम, कुलदीप सिंह, मोडाराम एवं हनुमानाराम की टीम सम्मिलित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक झगड़े का बदला लेने के लिए दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ कालू से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि पारिवारिक झगडे़ का बदला लेने की नीयत से वह रिश्ते में उसके सगे काका शैरूराम के नाबालिग लड़के को बहला-फुसला कर सुनसान पहाड़ी पर ले गया। वहां पर उसने उसके सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी। शव को मौके पर छोड़कर दिनभर परिजनों के साथ बालक की तलाश में इधर-उधर घूमता रहा। दूसरे दिन घर छोड़कर फरार हो गया, जिसे तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की सहायता से दस्तयाब किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed