{"_id":"66418928ad1460ca030ca209","slug":"sirohi-news-the-criminal-who-stole-a-motorcycle-is-in-police-custody-there-are-many-cases-against-the-thief-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: पांच दिन पहले मोटर साइकिल चुराकर भागा बदमाश पुलिस हिरासत में, नामी चोर के खिलाफ हैं कई मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: पांच दिन पहले मोटर साइकिल चुराकर भागा बदमाश पुलिस हिरासत में, नामी चोर के खिलाफ हैं कई मामले
Mon, 13 May 2024 09:00 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 09:00 AM IST
सार
जिले के नितोड़ा से पांच दिन पहले मोटर साइकिल चुराकर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल जब्त की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरूपगंज पुलिस द्वारा नितोड़ा में 5 दिन पूर्व हुई मोटर साइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी के पास से चुराई गई मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी आला दर्जे का चोर है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा रमनलाल पुत्र वागाराम भील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से चुराई गई मोटर साइकिल भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी आला दर्जे का चोर है तथा उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट देकर बताया था कि गत 8 मई की शाम नितोड़ा में उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई थी।