फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Thana Sadar police team arrested the wanted poppy husk supplier included in the top-10

Sirohi News: टॉप-10 में शामिल वांछित डोडा पोस्त सप्लायर गिरफ्तार, थाना सदर पुलिस टीम ने की कार्रवाई

Sun, 28 Jul 2024 08:13 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Jul 2024 08:13 AM IST
सार

एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित डोडा पोस्त सप्लायर और टॉप-10 अपराधी कानाराम उर्फ रोशनलाल खटीक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान आरोपी सोहनलाल के पास से 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया गया था।

विज्ञापन
Sirohi News: Thana Sadar police team arrested the wanted poppy husk supplier included in the top-10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही सदर पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित डोडा पोस्त सप्लायर और टॉप-10 में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस थाना सिरोही सदर थानाधिकारी हंसाराम सिरवी की अगुवाई में टीम ने ने घड़ीया, पुलिस थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ निवासी कानाराम उर्फ रोशनलाल पुत्र मदनलाल खटीक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कांस्टेबल भजनलाल और आसूलाल की टीम सम्मिलित रही। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 18 जून 2024 को बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में टीम ने नाकाबंदी की थी। उस दौरान ऑल्टो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो कैलाश तेली और सोहनलाल के पास से 845 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया हुआ। मामले की जांच सिरोही सदर पुलिस थानाधिकारी हंसाराम सीरवी द्वारा की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी कानाराम उर्फ रोशनलाल पुत्र मदनलाल खटीक पुलिस थाना बरलूट के प्रकरण में वांछित होकर टॉप 10 अपराधी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed