फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Scorpio car lost control and overturned due to tyre burst near Bhujela village

Sirohi News: टायर फटने से बेकाबू होकर पलटी स्कॉर्पियो, भुजेला गांव के समीप हादसा, एक व्यक्ति की मौत, 3 घायल

Sat, 01 Jun 2024 10:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Jun 2024 10:09 PM IST
सार

स्वरूपगंज-आबूरोड फोरलेन पर भुजेला गांव के समीप डेगाना, नागौर से अहमदाबाद, गुजरात जा रही स्कॉर्पियो कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर रोहिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को 108 एंबुलेंस से आबूरोड के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Sirohi News: Scorpio car lost control and overturned due to tyre burst near Bhujela village
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूपगंज-आबूरोड फोरलेन पर भुजेला गांव के समीप शनिवार अपराह्न हुए एक सड़क हादसे में डेगाना, नागौर से अहमदाबाद, गुजरात जा रही स्कॉर्पियो कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर रोहिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को 108 एंबुलेंस से आबूरोड के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार में सवार लोग डेगाना, नागौर से अहमदाबाद, गुजरात जा रहे थे। भूजेला गांव के समीप अचानक स्कॉर्पियो का टायर फट गया। इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। दुर्घटना में पूर्णाराम पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि किशनलाल, रोहित और कौशल्यादेवी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर रोहिड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


घायलों को 108 एम्बुलेंस से आबूरोड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है उनके यहां पहुंचने के बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed