{"_id":"663a4f1c1b672d16be0d099b","slug":"sirohi-news-robbery-from-two-truck-drivers-in-two-hours-on-four-lane-near-banas-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: बनास के समीप फोरलेन पर दो घंटे में दो ट्रक चालकों से लूट, बदमाशों ने चाकू से वार एक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: बनास के समीप फोरलेन पर दो घंटे में दो ट्रक चालकों से लूट, बदमाशों ने चाकू से वार एक को किया घायल
Tue, 07 May 2024 09:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 07 May 2024 09:26 PM IST
सार
चाकू के वार से घायल ट्रक चालक ने हिम्मत नहीं हारी। भागकर समीप ही स्थित होटल जा पहुंचा। वहां लोगों ने उसको अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
स्वरूपगंज थाना सिरोही।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले से गुजर रहे फोरलेन पर बनास के समीप बीती देर रात पिंडवाड़ा-स्वरूपगंज के बीच बदमाशों ने महज दो घंटों में मारपीट कर दो ट्रक चालकों के साथ लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बदमाश ट्रक चालकों के पास से नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। एक ट्रक चालक के विरोध करने पर उसको चाकू के वार से घायल कर दिया। गनीमत यह रही की घटना के बाद भी घायल चालक ने हिम्मत नहीं हारी वह दौड़कर समीप ही स्थित होटल जा पहुंचा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों तत्काल स्वरूपगंज पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास में मुनिराज होटल के पास टक दादवर घाटी बाजार पलिस ट्रक चालक घाटी बाजार, पुलिस थाना भटनी, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश निवासी आत्माराम तिवारी (45) पुत्र शिवमंगल तिवारी सूरत से जेकेपुरम जा रहा था। वह बनास के समीप स्थित मुनिराज होटल पर ट्रक को रोककर शौच के लिए गया था। वह थोड़ी दूर चला था कि अचानक चार लोग वहां आए। उनके मुंह पर कपड़े बंधे थे। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट करते हुए नीचे गिराकर कपड़े उतारकर मोबाइल एवं कपड़ों में रखे हुए रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ दो वार कर दिए। दोनों चाकू के वार उसके बाएं कंधे पर लगे। वह किसी तरह से उसने खुद को बचाया और सिर्फ एक कपड़े में दौड़ते हुए होटल के पास खड़े ट्रक में पहुंचा। वहां खड़े लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलने पर स्वरूपगंज थाने के हेडकॉन्स्टेबल विरेंद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे।
दो घंटे बाद फिर की दूसरी वारदात
इतना ही नहीं घटना के महज दो घंटे बाद ही बदमाशों ने इसी स्थान पर दूसरे ट्रक चालक को शिकार बना लिया। इस घटना में अलवर निवासी हरदयाल पुत्र देवीसहाय मीणा ट्रक को लेकर होटल के पास ही खड़ा कर सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक कुछ युवक आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ट्रक से डीजल निकाला तथा चालक का मोबाइल और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर दोबारा पुलिस पहुंची।