{"_id":"6648e4bc43434679120de16d","slug":"sirohi-news-police-seized-190-300-kg-of-poppy-seeds-being-carried-in-the-car-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: पुलिस और DST टीम की कारवाई, नाकाबंदी तोड़कर निकली कार को पकड़ा, 190 किलो डोडा पोस्त जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: पुलिस और DST टीम की कारवाई, नाकाबंदी तोड़कर निकली कार को पकड़ा, 190 किलो डोडा पोस्त जब्त
Sat, 18 May 2024 10:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 18 May 2024 10:56 PM IST
सार
नाकाबंदी तोड़कर सिरोही की तरफ आ रही कार को पुलिस ने पकड़ा। गाड़ी से 190.300 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरोही पुलिस ने शनिवार को बड़ी कारवाई की। पुलिस टीम ने क्रेटा कार में ले जाया जा रहा 190.300 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सिरोही कोतवाली पुलिस थानाधिकारी कैलाशदान को सूचना मिली कि मोरस से एक सफेद रंग की क्रेटा कार पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर सिरोही की तरफ आ रही है, जो संदिग्ध है। गाड़ी का पुलिस थाना पिंडवाड़ा और डीएसटी टीम पीछा कर रही है। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बाहरीघाटा, सिरोही में नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रही क्रेटा कार को रुकवाकर तलाशी ली। गाड़ी में कुल 190.300 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला।
विज्ञापन
मौके का फायदा उठाकर आरोपी चालक सुरजाराम उर्फ सोराज वहां से भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया। पहाड़ियों में तलाश कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया।