फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Police arrested a smuggler and seized opium milk from Udaipur-Pindwara four lane

Sirohi News: उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर पुलिस और डीएसटी टीम की कार्रवाई, कार से दस लाख रुपये का अफीम दूध जब्त

Fri, 07 Jun 2024 06:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Jun 2024 06:05 PM IST
सार

उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की कार से 10 लाख रुपये कीमत का 2.100 किलोग्राम अफीम दूध जब्त किया गया।

विज्ञापन
Sirohi News: Police arrested a smuggler and seized opium milk from Udaipur-Pindwara four lane
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस और डीएसटी टीम ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन स्थित मालेरा तिराहा पर मारुति ब्रेजा कार में ले जाया जा रहा 2.100 किलोग्राम अफीम दूध जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए अफीम दूध की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


इस मामले में पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मालेरा तिराहा हाईवे एनएच 27 पर कार्रवाई की। इसमें वहां से गुजर रही एक मारूति सुजुकी ब्रेजा विटारा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 2.100 किलोग्राम अफीम का दूध पाया गया। अफीम दूध को जब्त कर नर सिंह कॉलोनी, भीण्डर, पुलिस थाना भीण्डर, जिला उदयपुर, हाल रेलवे स्टेशन रोड, कांकरोली, पुलिस थाना कांकरोली, जिला राजसमंद निवासी दशरथगिरी पुत्र रतनगिरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस कारवाई में डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, पिंडवाड़ा पुलिस थाना के कांस्टेबल जीवाराम, अरविन्द, मुकेश कुमार एवं देवीलाल सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed