{"_id":"662d285f28005277600a84de","slug":"sirohi-news-pindwara-abu-mla-samaram-garasia-suffered-heart-attack-during-wedding-ceremony-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: शादी समारोह में पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया को आया हार्ट अटैक, गुजरात में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: शादी समारोह में पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया को आया हार्ट अटैक, गुजरात में कराया गया भर्ती
Sat, 27 Apr 2024 10:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:01 PM IST
सार
विधायक गरासिया के सीने में अचानक दर्द और चक्कर की शिकायत होने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया। ईसीजी जांच में हार्ट अटैक की शिकायत के बाद पालनपुर, गुजरात ले जाया गया।
विज्ञापन
विधायक समाराम गरासिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड में शादी समारोह में होने सम्मिलित होने आए पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें तत्काल आकराभट्टा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गरासिया को समीपवर्ती गुजरात के पालनपुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है] जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
युवा भाजपा नेता पुनीत रावल ने बताया कि पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया आबूरोड के तलेटी में एक शादी में सम्मिलित होने आए थे। इस दौरान उनके उपवास भी था। दोपहर बाद विधायक गरासिया के सीने में अचानक दर्द और चक्कर की शिकायत होने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
ईसीजी जांच में हार्ट अटैक की शिकायत के बाद पालनपुर, गुजरात के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर विधायक गरासिया के एक स्टंट डाला गया है। इसके बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन