फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Municipal Council General Assembly meeting held in the presence of Minister Kirori Lal Meena

Sirohi: नगर परिषद साधारण सभा की बैठक, 14 बिंदुओं पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने पार्षदों से आमंत्रित किए सुझाव

Mon, 24 Jun 2024 08:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Jun 2024 08:12 PM IST
सार

बैठक में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने इन सभी विकास के बिंदुओं पर सभी पार्षदों से सुझाव आमंत्रित करते हुए विकास के नए कार्यों पर अपनी मुहर लगाई।

विज्ञापन
Sirohi News: Municipal Council General Assembly meeting held in the presence of Minister Kirori Lal Meena
बैठक में मौजूद मंत्री किरोड़ीलाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा की मौजूदगी में आज सवाई माधोपुर नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। जिला परिषद सभागार में आयोजित इस बैठक में कार्यवाहक सभापति सुनील तिलकर, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा सहित नगर परिषद क्षेत्र के सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास हेतु बैठक के एजेंडे में शामिल 14 बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक वार्ता हुई। नगर परिषद क्षेत्र में विकास के विभिन्न आयाम स्थापित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने इन सभी विकास के बिंदुओं पर सभी पार्षदों से सुझाव आमंत्रित करते हुए विकास के नए कार्यों पर अपनी मुहर लगाई।
विज्ञापन


नगर परिषद की साधारण सभा की बैठक में सवाई माधोपुर शहर के बरसाती नालों की सफाई, लालसोट बस स्टैंड पर चौपाटी, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, बंबोरी में बने क्वार्टर्स में अनाधिक्रत रूप से रहने वाले लोगों को निकालने, शहर की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए अतिक्रमण हटाने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed