फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News Most wanted accused with reward of Rs 10,000 arrested from Gujarat

Sirohi: 10 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, राजकार्य में बाधा पहुंचाने सहित कई मामले दर्ज

Sat, 17 Feb 2024 10:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 10:05 PM IST
सार

10 हजार का टॉप-10 इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी मेहसाणा (गुजरात) से गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के खिलाफ डकैती, लूट और राजकार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Sirohi News Most wanted accused with reward of Rs 10,000 arrested from Gujarat
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में आबूरोड रीको पुलिस द्वारा छह महीने पूर्व शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को मेहसाणा, गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 10 हजार का टॉप-10 इनामी मोस्ट वांटेड है तथा उसके खिलाफ डकैती, लूट एवं राजकार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम द्वारा गेडिया, पुलिस थाना मालवन, (बजाणा), जिला सुरेन्द्रनगर, गुजरात निवासी इस्माइल खान पुत्र बिस्मिला खान को मेहसाणा, गुजरात से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 अगस्त 2023 को मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात पासिंग ट्रक से भारी मात्रा में पंजाब निर्मित शराब जब्त कर आरोपी नरेश भाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मामला दर्जकर जांच शुरू की गई थी। उसके बाद गुजरात राज्य के बड़े शराब तस्कर वीरसंग भाई तथा भावेश को गिरफ्तार किए गए थे। इस कार्रवाई में आबूरोड रीको थाना के उपनिरीक्षक पुखराज, कांस्टेबल ओमप्रकाश, मांगीलाल, महेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह एवं दिलीप सिंह सम्मिलित रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल ओमप्रकाश की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैडिया गैंग का सक्रिय सदस्य है गिरफ्तार आरोपी
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी इस्माइल खान गुजरात की गैडिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम भेजकर दस्तायाबी के प्रयास किए गए। लेकिन लंबे समय तक तलाश के बाद भी आरोपी दस्तायब नहीं हो सका। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी गई तो मेहसाणा, गुजरात से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी इस्माइल खान के विरूद्ध डकैती, लूट, पुलिस के राजकार्य में बाधा पहुंचाकर उन पर हमला करने एवं आर्म्स एक्ट के तहत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Sirohi News Most wanted accused with reward of Rs 10,000 arrested from Gujarat
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

कंटेनर में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 531 कार्टून की तस्करी के मामले में वांछित शराब तस्कर पचपदरा से गिरफ्तार
सिरोही के आबूरोड सदर पुलिस द्वारा कंटेनर में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 531 कार्टून की तस्करी के मामले में वांछित शराब तस्कर पचपदरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तीन साल से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए हरियाणा एवं गुजरात में जगह बदल-बदल कर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, आबूरोड सदर थानाधिकारी हरचंदराम देवासी की अगुवाई में कांस्टेबल दिनेश कुमार, लेखराम एवं महावेर सिंह की टीम द्वारा कोसीथल, पुलिस थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा निवासी अर्जुन सिंह उर्फ मुकेश पुत्र देवी सिंह राजपूत को पचपदरा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ मुकेश बीते तीन साल से फरार चल रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए गुजरात एवं हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर रह रहा था।

पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई। इसके बाद उसे पचपदरा से दस्तयाब करने में सफलता मिली। आरोपी 21 जनवरी 2021 को पुलिस थाना आबूरोड सदर द्वारा किंवरली गांव के समीप एक कंटेनर में हरियाणा निर्मित 531 कार्टून शराब तस्करी के मामले में वांछित था। उस दौरान पुलिस द्वारा 1 मिनी ट्रक व 1 कंटेनर को जब्त कर मौके से दो आरोपी प्रकाश देवासी व विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी राजूराम व अर्जुन सिंह उर्फ मुकेश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed