फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Miscreants snatched gold chain from a young man in Chotila village.

Sirohi News: चोटिला गांव में बदमाशों का खौफ; मारपीट कर छीन ले गए सोने की चेन, पुलिस को देख बाइक छोड़ हुए फरार

Fri, 10 May 2024 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 May 2024 07:40 PM IST
सार

पालड़ीएम थाने के पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पीछा भी किया, लेकिन वे अपनी मोटर साइकिल वहीं छोड़कर छीबा गांव के समीप पहाड़ियों की ओर भाग गए।

विज्ञापन
Sirohi News: Miscreants snatched gold chain from a young man in Chotila village.
पालड़ी एम थाना सिरोही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में बीते लंबे समय से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। वाहन चालकों और राहगीरों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला पालडीएम थाना क्षेत्र के चोटिला गांव का है। यहां दो बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन लूट ली। घटना की जानकारी मिलने पर पालड़ीएम थाना के पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे अपनी मोटर साइकिल वहीं छोड़कर छीबा गांव के समीप पहाड़ियों की ओर भाग गए। पुलिस ने मोटर साइकिल जब्त कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले में चोटिला निवासी रूपाराम पुत्र वीरभान देवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गुरुवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे अपने खेत से घर जा रहा था। उस दौरान वह पानी पीने के लिए रास्ते में रुका। तभी वहां दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट कर धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके गले से सोने का फूल (चेन) लूटकर भाग गए। इसके बाद उसने अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। बेटे की सूचना के आधार पर ग्रामीणों के सहयोग से नाकाबंदी की गई। इसे देखकर बदमाश अपनी मोटर साइकिल रास्ते में छोड़कर छीबा गांव की पहाड़ियों की ओर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed