{"_id":"6640fc266bb58a5ca206bb07","slug":"sirohi-news-miscreants-looted-35-liters-of-diesel-from-trailer-driver-near-swaroopganj-toll-naka-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: स्वरूपगंज टोल नाके के पास ट्रेलर चालक पर पथराव, तीन बदमाशों ने मारपीट कर लूटा 35 लीटर डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: स्वरूपगंज टोल नाके के पास ट्रेलर चालक पर पथराव, तीन बदमाशों ने मारपीट कर लूटा 35 लीटर डीजल
Sun, 12 May 2024 10:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 12 May 2024 10:58 PM IST
सार
स्वरूपगंज टोल के पास तीन बदमाशों पत्थरबाजी करते हुए ट्रेलर चालक को बंधकर बनाकर ट्रेलर के डीजल टैंक को 35 लीटर का जरीकेन डीजल निकाल लिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
स्वरूपगंज थाना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही स्वरूपगंज-आबूरोड फोरलेन पर उड़वारिया टोल नाका के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने ट्रेलर पर पथराव करते हुए चालक के साथ मारपीट की तथा ट्रेलर टैंक से 35 लीटर डीजल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर स्वरूपगंज पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुशलपुरा, तहसील भीम, जिला राजसमंद निवासी खीम सिंह पुत्र रूप सिंह रावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 8 मई की शाम करीब 6 बजे वह ट्रेलर में पिंडवाड़ा फैक्ट्री से पाउडर भरकर मोरबी जाने के लिए रवाना हुआ था। रात 9 बजे के स्वरूपगंज टोल से आगे पहुंचकर ट्रेलर को साइड में खड़ा किया तथा पास ही खाना बना रहा था। उस दौरान ट्रेलर के पास 3 अज्ञात बदमाश पत्थरबाजी करते हुए वहां आए तथा उसके साथ मारपीट कर पकड़ लिया। ट्रेलर के डीजल टैंक को खोलकर करीब 35 लीटर का जरीकेन डीजल भरकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन