Sirohi News: भीषण गर्मी के मद्देनजर आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश बढ़ाया, कलेक्टर शुभम चौधरी ने आदेश जारी किए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:30 PM IST
सार
सिरोही में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीटवेव के मद्देनजर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अवकाश अब आगामी 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। पूर्व में यह अवकाश 31 मई तक था। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की बाकी व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया