{"_id":"66339a96cf715680060f8bfd","slug":"sirohi-news-fire-broke-out-in-the-hills-of-mount-abu-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: माउंटआबू की पहाड़ियों में लगी आग, वन संपदा और जीवों को हो रहा नुकसान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: माउंटआबू की पहाड़ियों में लगी आग, वन संपदा और जीवों को हो रहा नुकसान, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
Thu, 02 May 2024 07:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 May 2024 07:22 PM IST
सार
आग की घटनाओं से लगातार नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए कोई ठोस प्रयास करने के बजाय बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी पर लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले के माउंटआबू की पहाड़ियों में गुरुवार दोपहर को एकाएक आग लग गई, जो लगातार बढ़ रही है। आग से वन्यजीवों और वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर को आग माउंटआबू-आबूरोड मार्ग पर आरणा हनुमान मंदिर और सातघूम के बीच सामने की ओर लगी है। जैसे-जैसे हवाएं चल रही हैं वैसे वैसे आग लगातार बढ़ रही है। माउंटआबू की पहाड़ियों में आग लगने का यह कोई पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन
गर्मियों का दौर शुरू होते ही माउंटआबू और आसपास के क्षेत्रों में स्थित अरावली की इन पहाड़ियों में आग लगने की घटनाएं होना शुरू हो जाती हैं। आग कई-कई दिनों तक लगी रहती है इससे हर साल वन्यजीवों और वन संपदा को खासा नुकसान होता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन