{"_id":"664e047c00f99965400bdfc0","slug":"sirohi-news-fire-broke-out-in-a-car-parked-outside-the-house-in-chanar-village-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: चनार गांव में घर के बाहर खड़ी कार जलकर हुई खाक, रिश्तेदारों से मिलने आया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: चनार गांव में घर के बाहर खड़ी कार जलकर हुई खाक, रिश्तेदारों से मिलने आया था परिवार
Wed, 22 May 2024 08:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 22 May 2024 08:13 PM IST
सार
चनार गांव कार हादसे में गनीमत ये रही कि आग की इस घटना के समय कार में कोई भी नहीं था। माना जा रहा है भयानक गर्मी के चलते कार में आग लगी है।
विज्ञापन
खड़ी कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत चनार गांव में बुधवार दोपहर को घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग से कार जलकर खाक हो गई। कार में सवार लोग यहां रिश्तेदारों से मिलने आए थे।
विज्ञापन
चनार गांव में एक घर के बाहर खड़ी कार में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस दुर्घटना में कार में जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग यहां अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। प्रथमदृष्टया भीषण गर्मी को कार में आग लगने का कारण बताया गया है।
विज्ञापन