फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News Doda poppy stuffed in empty cartoon of loading tempo seized two people arrested

Sirohi News: लोडिंग टेंपो के खाली कार्टून में भरा डोडा पोस्त जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2024 09:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 09:29 PM IST
सार

लोडिंग टेंपो में किराने के सामान के खाली कार्टून की आड़ में ले जा रहे  303.800 किलोग्राम डोडा पोस्त आबूरोड सदर पुलिस ने जब्त किया है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi News Doda poppy stuffed in empty cartoon of loading tempo seized two people arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में आबूरोड सदर पुलिस द्वारा रेवदर मार्ग स्थित गिरवर चौकी के बाहर नाकाबंदी के दौरान लोडिंग टैंपो में किराने के सामान के खाली कार्टून की आड़ में ले जाया जा रहा 303.800 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड सदर थानाधिकारी हरचंदराम देवासी की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह, प्रागाराम, भावानी सिंह, बाबू सिंह, दिनेश कुमार एवं भारमल की टीम द्वारा गिरवर चौकी के बाहर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से आ रहे एक लोडिंग टेंपो को रुकवाकर तलाशी ली गई तो चालक उसे वापस घूमाकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पीछाकर लोडिंग टेंपो को रुकवाया गया एवं उसकी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


इस पर लोडिंग टेंपो में किराने के सामान के खाली कार्टून के नीचे प्लास्टिक के 18 कट्टे व बोरियों में 303.800 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। इस पर डोडा पोस्त एवं लोडिंग टेंपो को जब्त कर रामनगर, साखरीया खेड़ी, पुलिस थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच मध्यप्रदेश निवासी नरेन्द्र पुत्र विजय सिंह मीणा तथा भोनी शंकर पुत्र बापूलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल भारमल की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sirohi News Doda poppy stuffed in empty cartoon of loading tempo seized two people arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पिकअप में प्लास्टिक के कैरेट में कीन्नू की आड़ में की जा रही थी शराब तस्करी
सिरोही के आबूरोड रीको पुलिस द्वारा पिकअप में प्लास्टिक के कैरेट में कीन्नू की आड़ में की जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी को पकड़ा गया है। इस मामले में 30 कार्टून शराब एवं पिकअप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम द्वारा अंबाजी मार्ग पर छापरी चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा गुजरात की ओर जा रही पिकअप को रुकवाकर चेक किया तो उसमें प्लास्टिक के कैरेट में भरे कीन्नु की आड़ में राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 30 कार्टून भरे पाए गए। इस पर शराब व पिकअप को जब्त कर मकान नम्बर 67, परिहार नगर भादासिया, जोधपुर, पुलिस थाना माता का थान, जिला जोधपुर निवासी दिलीप परिहार पुत्र दुर्गा सिंह माली एवं रामदेवनगर, आउ पुलिस थाना भोजासर, जिला फलौदी निवासी कैलाश पुत्र भंवरलाल जाट को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में आबूरोड रीको थाना के हेड कांस्टेबल भूराराम, कांस्टेबल शंभू सिंह, सरूप सिंह, मीठालाल एवं प्रकाश कुमार सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed