{"_id":"66994f9ad44f1ef8a50075fa","slug":"sirohi-news-divisional-commissioner-heard-61-petitions-in-district-level-public-hearing-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: जिला स्तरीय जनसुनवाई में आयुक्त ने सुनीं 61 परिवेदनाएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: जिला स्तरीय जनसुनवाई में आयुक्त ने सुनीं 61 परिवेदनाएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Thu, 18 Jul 2024 10:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:53 PM IST
सार
जनसुनवाई में संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और परिवेदनाओं का तुरंत निस्तारण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में जनसुनवाई करतीं संभागीय आयुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर में जिलास्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें उन्होंने 61 परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तय समय में इनका समाधान करने और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
जनसुनवाई में संभागीय आयुक्त सिंह ने सभी अधिकारियों को कहा कि अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण कर उन्हें राहत पहुंचना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी राज्य सरकार की इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने प्राप्त परिवेदनाओं का शुरुआती स्तर पर ही निस्तारण करने की बात भी कही। चार घंटे तक चली इस मैराथन जन सुनवाई में संभागीय आयुक्त प्रतिभासिंह ने आमजन की 61 परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना साथ ही संबंधित अधिकारियों से स्थिति की समीक्षा करते हुए नियत समय सीमा में परिवादी को राहत पहुंचाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इसके साथ ही जन सुनवाई के दौरान प्राप्त अतिक्रमण हटाने, रास्ता दिलवाने, सीमाज्ञान करवाने, कब्जा हटवाने, पानी बिजली की सुचारू आपूर्ति करवाने, सड़क की रिपेयरिंग करवाने, सब्सिडी दिलवाने, भत्ता व एरियर दिलवाने, पट्टे की कॉपी दिलवाने, आवास योजना के तहत आवास दिलवाने सहित विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए पाबंद किया। इस दौरान जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, डीएफओ कस्तूरी प्रशांत सूले, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल, उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण, कोषाधिकारी अंबिका राणावत, तहसीलदार देशलाराम, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम बिश्नोई एवं सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन