{"_id":"662bacb52fba3797cc0c95c9","slug":"sirohi-news-controversy-broke-out-again-at-sensitive-booth-blo-accused-of-confusing-voters-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: संवेदनशील बूथ पर दोबारा हुआ विवाद, बीएलओ पर लगाया मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: संवेदनशील बूथ पर दोबारा हुआ विवाद, बीएलओ पर लगाया मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप
Fri, 26 Apr 2024 07:01 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:01 PM IST
सार
जिले के आबूरोड स्थित संवेदनशील मतदान केंद्र इस्लामिया स्कूल परिसर में सवेरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का प्रचार करने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद दोपहर बाद दोबारा विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सिरोही जिले के आबूरोड स्थित संवेदनशील मतदान केंद्र इस्लामिया स्कूल परिसर में दोबारा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह हुए विवाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर पार्टी का प्रचार कर मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया था। दोपहर बाद दोबारा हुए विवाद में आरोप बूथ के बीएलओ पर लगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आबूरोड पर बूथ संख्या 237 संवेदनशील बूथ है। शुक्रवार शाम मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों पहले नगरपालिका चेयरमैन मगनदान चारण एवं भगवतीसिंह राठौड़ सहित कुछ भाजपाई बूथ पर पहुंचे और यहां मौजूद बीएलओ पर बूथ के बाहर टेबल लगाकर मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। इनका कहना था कि खुलेआम इस प्रकार का कृत्य होने के बाद भी पुलिसकर्मियों द्वारा इसे अनदेखा किया जा रहा है, जो कि सरासर नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन