फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News Case of robbery of cash mobile and bike exposed three accused arrested

Sirohi News: मारपीट कर नकदी, मोबाइल और बाइक लूट मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरूद्ध

Fri, 15 Mar 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 10:43 PM IST
सार

पांच दिन पहले लाठी और लोहे की चेन से मारपीट कर 16 हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूट मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है।

विज्ञापन
Sirohi News Case of robbery of cash mobile and bike exposed three accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले की सरूपगंज पुलिस द्वारा पांच दिन पहले मांडवाडा खालसा गोलाई से पहले पुलिया के पास लाठी एवं लोहे की चेन से मारपीट कर 16 हजार रुपये की नकदी, बाइक और मोबाइल लूट की वारदात का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इस मामले में सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा गुईयाफली, मोरस, पुलिस थाना पिंड़वाड़ा, जिला सिरोही, हाल पीपली वाडा ओडा, मांडवाडा खालसा, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी मगनलाल पुत्र रमेश गरासिया, पीपली वाडा, ओडा मांडवाडा खालसा, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी गणेशराम पुत्र चौलाजी गरासिया एवं पीपली वाडा, ओडा, माण्डवाडा खालसा, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी ताराराम पुत्र धनाजी गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से लाठी एवं लोहे की चेन से मारपीट कर लूटे गए 16 हजार रुपये की नकदी, बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई में सरूपगंज थाना के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र, हेड कांस्टेबल लक्ष्मणराम, हनुमान सिंह, कांस्टेबल वागाराम एवं गोपीलाल सम्मिलित रहे।
विज्ञापन


आरोपियों ने 10 मार्च को दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, इस मामले में थावराराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह तथा उसका कुटुंबी भाई थावराराम सिलदर में माइन्स पर मजदूरी करते हैं। गत 10 मार्च 2024 को वह तथा उसका कुटुंबी भाई थावराराम उसकी बाइक से शाम के समय सिलदर से घर जाने के लिए रवाना हुए थे। बाइक वह स्वयं चला रहा था, थावराराम उसके पीछे बैठा हुआ था। वे बाइक लेकर शाम करीब 7.30 बजे मांडवाडा खालसा गोलाई से पहले पुलिये के पास पहुंचे की चार व्यक्ति वहां पर खड़े थे। उन्होंने रास्ते जाते हुए को रोककर उसके व थावराराम के साथ लाठी व लोहे की चेन से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब थावराराम मारपीट के डर से मौके से जान बचाकर भाग गया। इन आरोपियों ने उसके पैंट के पीछे वाले जेब से 16,000 रुपये नकद एवं उसके पास से एक सैमसंग ए 05 कंपनी का मोबाइल लूट कर ले लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसकी बाइक भी लूटकर ले गए। मामला दर्ज कर पुलिस की टीम द्वारा मुखबिरान व तकनीकी स्त्रोत से प्राप्त सूचनाओं का गहनता से विश्लेषण कर आरोपियों को नामजद किया गया। इसके बाद इन्हें दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed