फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Accused of theft from gold and silver shop in Mandar arrested three days ago

Sirohi News: तीन दिन पहले मंडार में दुकान का ताला तोड़कर गहने चोरी की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 09:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Jul 2024 09:42 PM IST
सार

आरोपी ने मंडार में कुंकूतारा रोड पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए थे। 

विज्ञापन
Sirohi News: Accused of theft from gold and silver shop in Mandar arrested three days ago
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने तीन दिन पहले मंडार में सोने-चांदी की दुकान का ताला तोड़कर की गई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंडार थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह की अगुवाई में टीम ने मंडार, पुलिस थाना मंडार, जिला सिरोही निवासी पुखराज पुत्र मगनलाल सोनी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गत 4 जुलाई 2024 को परिवादी शांतिलाल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि मंडार में कुंकूतारा रोड पर उसकी सोने-चांदी की दुकान है। दिन में करीबन साढ़े 12 बजे दुकान को बंद कर खाना खाने के लिए घर पर गया था। उस दौरान पीछे मौका देखकर चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए थानास्तर पर गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। लगातार संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए गए। जिसके तहत दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर मुखबिर तंत्र के आधार पर संदिग्ध मंडार निवासी पुखराज पुत्र मगनलाल सोनी की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए दस्तियाब कर पुछताछ की गई तो आरोपी पुखराज ने अपने मित्र रविन्द्रकुमार सोनी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी से चोरी के माल की बरामदगी के लिए कारवाई जारी है। इस कारवाई में मंडार पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल कांतिलाल, कांस्टेबल जूठाराम, नेनाराम एवं सोहनलाल सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed