फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News Accused absconding for 13 years in poppy smuggling case arrested

Sirohi News: डोडा पोस्त तस्करी मामले में 13 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, आला दर्जे का है बदमाश

Thu, 25 Jul 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 10:52 PM IST
सार

डोडा पोस्त तस्करी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 13 साल से फरार वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आला दर्जे का बदमाश है।

विज्ञापन
Sirohi News Accused absconding for 13 years in poppy smuggling case arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में अनादरा पुलिस द्वारा डोडा पोस्त की तस्करी में शामिल वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह बीते 13 साल से फरार था। अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान की अगुवाई में टीम द्वारा बायतू, पनजी पुलिस थाना बायतू, जिला बालोतरा, हाल बलेदवनगर, बाड़मेर पुलिस थाना रीको, बाड़मेर, राजस्थान निवासी जसराज सारण उर्फ जसाराम उर्फ जस्सीया उर्फ जसवंत पुत्र रतनलाल उर्फ रतनाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ 22 जून 2011 को मामला दर्ज किया गया था। इसमें 22 जून 2011 की रात में सरूपगंज कृष्णगंज रोड पर नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की पिकअप को रुकने का इशारा किया गया था। लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी पर फायर करते हुए पिकअप को लेकर भाग गए थे। आरोपियों द्वारा भागते समय पिकअप गाड़ी में से दो प्लास्टिक के कट्टे नीचे गिर गए थे। इनमें डोडा चूरा भरा हुआ था।
विज्ञापन


जांच के दौरान पूर्व में नरसाली, नाडी, कोलू, थाना बायतू, जिला बाड़मेर निवासी कुम्भाराम पुत्र अनोपाराम जाट निवासी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी जसराज उर्फ जसाराम साल 2011 से फरार चल रहा था। जो कि आले दर्जे का बदमाश है, जिसको 24 जुलाई को पाली से गिरफ्तार कर पीसी रिमांड किया गया है। इस मामले में अग्रिम जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed