फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Accident due to tire burst, one youth injured

Sirohi News: चलती कार का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में घायल को उदयपुर किया रेफर

Fri, 10 May 2024 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 May 2024 09:32 PM IST
सार

अंबेश्वरजी के समीप कार का आगे का एक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी तथा पलटी खा गई।

विज्ञापन
Sirohi News: Accident due to tire burst, one youth injured
टायर फटने से खाई में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही कोतवाली पुलिस थानांतर्गत आंबेश्वरजी और मेडिकल कॉलेज के बीच सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चलती कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी तथा पलटी खा गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंदौर निवासी प्रेम सिंह पुत्र चंद्र सिंह किसी काम से सिरोही से पालड़ी एम थाने की ओर जा रहा था। अंबेश्वरजी के समीप कार का आगे का एक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी तथा पलटी खा गई। इससे प्रेम सिंह घायल हो गया। सूचना मिलने पर सिरोही कोतवाली थाने पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed