{"_id":"66081955c2e9b58b4607fc72","slug":"sirohi-news-abu-road-sadar-police-seized-40-liters-of-illegal-liquor-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड सदर पुलिस की कार्रवाई, 22 हजार लीटर हथकढ़ी वॉश नष्ट, 40 लीटर शराब जब्त, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड सदर पुलिस की कार्रवाई, 22 हजार लीटर हथकढ़ी वॉश नष्ट, 40 लीटर शराब जब्त, आरोपी फरार
Sat, 30 Mar 2024 07:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 30 Mar 2024 07:23 PM IST
सार
सिरोही जिले में पुलिस की हथकढ़ी शराब के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। आबूरोड सदर पुलिस ने उपलागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में कारवाई कर 40 लीटर शराब जब्त की।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले में आबूरोड सदर पुलिस ने हथकढ़ी शराब के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी कारवाई की। इस दौरान उपलागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में की गई कारवाई के दौरान 22 हजार लीटर हथकढ़ी वॉश नष्ट कर 40 लीटर शराब जब्त की गई। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आबूरोड सदर थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में शनिवार को टीम ने उपलागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध हथकढ़ी शराब बनाने की दो अवैध भट्ठियों को तोड़ा गया। इन दोनों में करीब 22 हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसके अलावा दो अलग-अलग स्थानों से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर अवैध हथकढ़ी शराब जब्त की गई।
विज्ञापन
आरोपी निचलीफली, उपलागढ़ पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी दादूराम पुत्र चोपाराम गरासिया और उपलागढ़, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी जोधाराम पुत्र फुलाराम गरासिया फरार हो गए। कारवाई में आबूरोड सदर पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेडकांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल रामचन्द्र, जयराम, भंवरलाल, बृजभूषण और भारमल सम्मिलित रहे।
विज्ञापन