फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Abu Road RICO police caught illegal liquor being taken to Gujarat

Sirohi: आबूरोड रीको पुलिस की कार्रवाई; पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी अवैध शराब

Sat, 20 Apr 2024 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 20 Apr 2024 10:54 PM IST
सार

पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब। पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों के 541 कार्टन और ट्रेलर जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Sirohi News: Abu Road RICO police caught illegal liquor being taken to Gujarat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पकड़ी गई शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले की आबूरोड रीको पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इस शराब की बड़ी खेप पकड़ी। पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाकर गुजरात ले जाए जा रहे थे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांड। एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शराब और ट्रेलर की कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम ने मावल पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की थी। उस दौरान आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे एक ट्रेलर को रुकवाकर तलाशी ली गई। उसमें पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाई गई पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 541 कार्टन पाए गए। 
विज्ञापन


शराब और ट्रेलर को जब्त कर बारडा, पुलिस थाना सतनाली, जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी सुरेशकुमार पुत्र रामप्रसाद खाती को गिरफ्तार किया गया है। कारवाई में मावल चौकी प्रभारी पूराराम, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश, मदनसिंह, महेन्द्रसिंह, दिलीपसिंह, मीठालाल, नंद सिंह एवं आबकारी विभाग के कांस्टेबल सोहनलाल सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed