फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News 4860 liters of ghee worth Rs 30 lakh found in Watera

Sirohi News: वाटेरा में मिला 30 लाख रुपये कीमत का 4,860 लीटर घी, गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लेकर गोदाम सीज

Wed, 03 Apr 2024 07:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 07:23 PM IST
सार

बिना किसी बिल एवं खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के वाटेरा (सिरोही) में अवैध रूप से घी भंडारण किया गया था। 30 लाख रुपये का 4,860 लीटर घी गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल लेकर गोदाम को सीज किया गया है।

विज्ञापन
Sirohi News 4860 liters of ghee worth Rs 30 lakh found in Watera
अवैध भंडारित घी जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले की रोहिड़ा पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा वाटेरा गांव में एक आवासीय मकान में बने गोदाम में दबिश देकर वहां अवैध रूप से भंडारण किए गए 4,860 लीटर घी को जब्त किया गया है। यह घी 324 पैकेट में भरा हुआ था। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। सबसे बड़ी एवं खास बात यह है कि संबंधित के पास इसका न तो कोई बिल था और न ही इसे बेचने के लिए खाद्य सुरक्षा लाइसेंस। फिलहाल, गुणवत्ता की जांच के लिए घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोहिड़ा थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक छैल सिंह, हेड कांस्टेबल समय सिंह, कांस्टेबल श्रवण कुमार, प्रकाशचंद एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिरोही दिलीप सिंह की टीम को गश्त के दौरान वाटेरा गांव में भंवरलाल पुत्र लीलाराम घांची के मकान में बने हुए गोदाम में भारी मात्रा मे अवैध रूप से घी भण्डारण किए हुए होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर भंवरलाल के घर में बने हुए गोदाम की तलाशी ली गई। वहां पर अवैध रूप से बिना बिल एवं खाद्य सुरक्षा अनुज्ञापत्र के कुल 324 पैकेट में भरा हुआ 4,860 लीटर घी श्री मूल ब्रांड का पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा इसे जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही जांच के लिए सैंपल लेकर गोदाम को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed