{"_id":"666481d8ab21a223d00a9eea","slug":"sirohi-news-180-kg-poppy-husk-being-carried-in-9-sacks-in-an-ambulance-was-seized-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: मालेरा में एंबुलेंस में 9 कट्टों में ले जाया जा रहा 180 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: मालेरा में एंबुलेंस में 9 कट्टों में ले जाया जा रहा 180 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त, आरोपी फरार
Sat, 08 Jun 2024 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:38 PM IST
सार
मालेरा में नाकाबंदी के दौरान पिंडवाड़ा पुलिस ने एंबुलेंस को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 9 कट्टों में भरा डोडा पोस्त पाया गया। इसकी कीमत 9 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
तस्करी में पकड़ी गई एंबुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिंडवाड़ा पुलिस ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मालेरा में एंबुलेंस में नौ कट्टों में ले जाया जा रहा 180 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। हालांकि इस मामले में आरोपी जंगलों में फरार हो गए। पकड़े गए डोडा पोस्त की कीमत 9 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
पिंडवाड़ा पुलिस थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में टीम ने मालेरा में नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रही एंबुलेंस को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 9 कट्टों में भरा डोडा पोस्त पाया गया। सबसे बड़ी बात ये है कि इस मामले में आरोपी पुलिस को चकमा देकर जंगलों में भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
इसकी कीमत 9 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, आईदान सिंह, मुकेश कुमार और अरूण कुमार सम्मिलित रहे।
विज्ञापन