फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News 12 people injured in collision with a speeding car condition of three critical

Sirohi News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 12 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर, चालक गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 09:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 09:35 PM IST
सार

सिरोही जिले के आबूरोड में अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार कार की टक्कर से 12 लोग घायल हो गए। वहीं, तीन घायलों की हालत गंभीर है। यह हादसा आबूरोड के पुराना चेकपोस्ट क्षेत्र में हुआ है।

विज्ञापन
Sirohi News 12 people injured in collision with a speeding car condition of three critical
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही शहर के पुराना चेक पोस्ट क्षेत्र में सोमवार शाम को अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार कार की टक्कर से 12 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर आबूरोड रीको पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल पर मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित एवं तेज रफ्तार कार चालक ने पुराना चेक पोस्ट पर एक के बाद एक कई वाहनों एवं वहां खड़ी लारियों को चपेट में ले लिया। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। कार पुराना आरटीओ ऑफिस के बाहर पत्थर से टकराने के बाद बंद हुई। इसके बाद आसपास के मौजूद लोग दौड़े तथा सड़क पर इधर-उधर पड़े लोगों को संभाला।
विज्ञापन




आबूरोड रीको पुलिस थाना एवं 108 एंबुलेंस को सूचना देकर बुलवाया गया। 108 एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों की सहायता से घायलों को आकराभट्टा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रभारी डॉ. पीएन गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जहां से उन्हे रेफर कर दिया गया। इसके बाद घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर आबूरोड नगर पालिका चेयरमैन मगनदान चारण, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा डॉ. गौतम मोरारका, उपखंड अधिकारी वीरमाराम, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी भी यहां पहुंचे। घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा चिकित्सकों से उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर में दी सेवा
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद आबूरोड सरकारी अस्पताल के डॉ. एमएल हिंडोनिया, डॉ. गौरव मेवाडा एवं डॉ. विजेंद्र तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के साथ मिलकर घायलों का इलाज करने में अपना सहयोग दिया। ट्रॉमा सेंटर में ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्र भाई, संदीप भाई एवं पीआरओ सिद्धार्थ का सराहनीय कार्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed