{"_id":"669a681e69c0cb3a830779b1","slug":"sirohi-impact-of-doubling-on-ahmedabad-palanpur-railway-section-these-railway-services-will-be-affected-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर दोहरीकरण का असर, कल से 29 जुलाई तक होंगी ये रेल सेवाएं आंशिक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर दोहरीकरण का असर, कल से 29 जुलाई तक होंगी ये रेल सेवाएं आंशिक रद्द
Fri, 19 Jul 2024 06:50 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:50 PM IST
सार
अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते कल से 29 जुलाई तक विभिन्न रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। जानिये कौनसी ट्रेनें होंगी प्रभावित
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के कामली, सिद्धपुर व धारेवाड़ा स्टेशनों के बीच दोहीरकरण कार्य करवाया जा रहा है। इससे यहां के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के चलते कल से आगामी 29 जुलाई तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो जोधपुर तक संचालित होती है, वह दिनांक 20 जुलाई से 28 जुलाई तक आबूरोड तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में आबूरोड-साबरमती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 21 जुलाई से 29 जुलाई तक साबरमती के स्थान पर आबूरोड से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा उपरोक्त अवधि में साबरमती-आबूरोड स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन