फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi Eight-day meeting of International Executive of Brahma Kumaris Institute concluded

Sirohi: ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की आठ दिवसीय बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े निर्णय

Thu, 11 Apr 2024 06:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 06:57 PM IST
सार

साल 2024-25 में ब्रह्माकुमारीज के सभी रिट्रीट सेंटर, सेवा केंद्र, उपसेवा केंद्रों और पाठशालाओं में आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वस्थ एवं सुखी समाज थीम पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अंतरराष्ट्रीय कार्यकारिणी की आठ दिवसीय बैठक संपन्न हो गई।

विज्ञापन
Sirohi Eight-day meeting of International Executive of Brahma Kumaris Institute concluded
आठ दिवसीय बैठक संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। इसमें सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि साल 2024-25 में ब्रह्माकुमारीज के सभी रिट्रीट सेंटर, सेवा केंद्र, उपसेवा केंद्रों और पाठशालाओं में आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वस्थ एवं सुखी समाज थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 60 सूत्रीय एजेंडे को लेकर सामाजिक सेवाओं को गति देने के लिए रूपरेखा बनाई गई। समापन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभी वरिष्ठ बहनों का चुनरी पहनाकर सम्मान किया गया। मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी के जीवन पर बनी स्मारिका बुक का भी विमोचन किया गया।

विज्ञापन


समापन समारोह में अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मोहिनी दीदी ने कहा कि आज की दुनिया में शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। दौड़ती भागती जिंदगी, स्पर्धा के चलते लोग अपना ध्यान नहीं रखते हैं और शरीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। साथ ही मानसिक दबाव के चलते तनावग्रस्त हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष की थीम आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वस्थ एवं सुखी समाज को लिया गया है। इसके तहत लोगों को कार्यक्रमों के माध्यम से अध्यात्म का जीवन में महत्व, राजयोग मेडिटेशन, स्वस्थ एवं सुखी समाज बनाने में हमारी क्या भूमिका हो सकती है, इस पर जोर दिया जाएगा। आध्यात्मिकता को अपनाने से ही समाज स्वस्थ और सुखी हो सकता है। उन्होंने भाई-बहनों से आहृान किया कि राजयोगी जीवन में बहुत अनुशासन जरूरी है, तभी हमारी उन्नति होती है। हर चीज जब अनुशासन में चलती है तो हम दूसरों के लिए आदर्श बन जाते हैं। आदर्श जीवन से ही कोई प्रभावित होता है। इसलिए अपना जीवन आदर्श बनाएं।
विज्ञापन


आपस में मिल-जुलकर रहें
समारोह में अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती दीदी ने कहा कि जैसे आसमान में सभी तारे मिलजुलकर रहते हैं, चमकते हैं वैसे ही हमें अपना जीवन बनाना है। आपस भी सभी भाई-बहन मिल-जुलकर रहें, प्रेम-स्नेह से रहें। ताकि आपका धारणायुक्त जीवन देखकर लोग कर्मों से प्रेरणा लेकर खुद को बदल सकें। संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि हर वर्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने का यही उद्देश्य रहता है कि संस्थान की सेवाओं को और दुरुस्त और समाजोपयोगी कैसे बनाया जाए। समाज के प्रत्येक वर्ग तक आध्यात्मिक ज्ञान कैसे सरल और सहज रीति से पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 21 प्रभागों ने तय किया एजेंडा
बैठक में विशेष रूप से राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के तहत संचालित सभी 21 प्रभागों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजकों ने सालभर के लिए अपने-अपने प्रभाग का सेवा के लिए एजेंडा तय किया। इसमें सभी ने सर्वसहमति से तय किया कि मुख्यालय में दो बार प्रत्येक प्रभाग का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही रिट्रीट सेंटर और बड़े सेवा केंद्रों पर मेगा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।


नशामुक्ति और राजऋषि गोकुल गांव पर रहेगा जोर
बैठक में तय किया गया कि मेडिकल विंग द्वारा जोर-शोर से इस वर्ष भी नशामुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। स्कूल से लेकर कॉलेज विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। इसके अलावा राजऋषि गोकुल गांव, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, बाल संरक्षण, बाल व्यक्तित्व विकास, समाज सेवा के विभिन्न आयामों पर चर्चा करके सामाजिक आयोजन करने की रूपरेखा तैयार की गई। छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बैठक का संचालन कार्यकारी सचिव बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed