फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: During the visit of District In-charge Minister, BJP leader said - Police failed to curb thefts

Sirohi News: जिला प्रभारी मंत्री के दौरे में भाजपाई बोले- शहर में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम

Sun, 08 Sep 2024 06:11 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

भाजपा के जिला प्रभारी मंत्री केके विश्नोई के आज आबूरोड पहुंचने पर भाजपाइयों ने शहर में बढ़ती चोरियों की वारदातों प्रभारी मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस इन वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। लगातार बढ़ती चोरियों से आमजन में भय व्याप्त है।

विज्ञापन
Sirohi News: During the visit of District In-charge Minister, BJP leader said - Police failed to curb thefts
जिला प्रभारी मंत्री केके विश्नोई आबूरोड पहुंचे

विस्तार

उद्योग एवं युवा मामले विभाग राज्यमंत्री तथा सिरोही के जिला प्रभारी केके विश्नोई के रविवार को आबूरोड पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आबूरोड शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदातों पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगा पाने तथा खुलासा करने में पूरी तरह से नाकाम रहा है।

विज्ञापन


आबूरोड भाजपा नगर मंडल महामंत्री दीपेश अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री का इस बारे में ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे बैखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं। पुलिस में शिकायतें भी दर्ज करवाई जाती हैं लेकिन अपवादस्वरूप कुछ को छोड़ दें तो किसी भी वारदात का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। लुनियापुरा के रैगर मोहल्ला, उमरनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में तो भयभीत लोग रात-रातभर जागकर चौकीदारी करने को मजबूर है। पुलिस चोरियों की वारदातों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है, इससे शहरवासियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने आबूरोड उपजिला अस्पताल के लिए पांडूरी में भूमि आवंटन पर प्रभारी मंत्री को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया और शहर में 5 नए आधार सेवा केंद्र शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रभारी मंत्री विश्नोई का कहना था कि बजट में हुई घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करवाना सरकार का पहला लक्ष्य है। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। आधार सेवा केंद्रों को लेकर भी दिल्ली में संबंधित विभाग से बात चल रही है, जल्दी ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

सिरोही। सिरोही जिला प्रभारी मंत्री  केके विश्नोई के आबूरोड दौरे पर भाजपाईयों ने बताई विभिन्न सम

 

 

सिरोही। सिरोही जिला प्रभारी मंत्री  केके विश्नोई के आबूरोड दौरे पर भाजपाईयों ने बताई विभिन्न सम

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed