{"_id":"6682b1ed1ccc5f2bea0de0ea","slug":"sirohi-dead-body-of-woman-found-in-spa-center-suspicion-of-murder-due-to-injury-mark-husband-absconding-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: स्पा सेंटर में मिली महिला की लाश, गले पर चोट के निशान से हत्या का अंदेशा, पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: स्पा सेंटर में मिली महिला की लाश, गले पर चोट के निशान से हत्या का अंदेशा, पति फरार
Mon, 01 Jul 2024 07:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिराेही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिराेही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:11 PM IST
सार
आबूरोड के मानपुर क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर में आज एक महिला का शव मिला है। महिला अपने पति के साथ कल यहां आई थी। महिला के गले पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला का पति नदारद है, ऐसे में माना जा रहा है कि पति ने ही हत्या की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड शहर के मानपुर क्षेत्र में चमत्कारी हनुमान मंदिर के सामने स्थित स्पा में सोमवार को एक महिला का शव मिला है। मृतका के गले पर चोट के निशान हैं, ऐसे में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोपी पति मौके से फरार है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी ममता (21) पत्नी सागर राजपूत रविवार शाम को अपने पति के साथ यहां आई थी। रात को दोनों अपने कमरे में सोए थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। सवेरे काफी देर तक महिला के कमरे से बाहर नहीं आने पर स्पा सेंटर में मौजूद अन्य लोगों को शक हुआ तो दरवाजा खोला गया। कमरे में जमीन पर ममता का शव पड़ा था।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंसीलाल साद, एसआई माया पंडित टीम एवं हेड कॉन्स्टेबल देवाराम मीणा अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले में मृतका के भाई सागर पुत्र रामजी राजपूत द्वारा दी गई रिपोर्ट में महिला की हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
फिलहाल आरोपी पति मौके से फरार है। मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।