फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi Crime Vehicle theft gang busted three stolen bikes seized accused arrested

Sirohi Crime: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की गई तीन बाइक जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2024 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 10:29 PM IST
सार

सिरोही में सरूपगंज पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की गई बाइक को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi Crime Vehicle theft gang busted three stolen bikes seized accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में सरूपगंज पुलिस द्वारा चुरली खेड़ा और ईशरा से हुई बाइक चोरी एवं वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से तीन बाइकें भी जब्त की गई हैं।

विज्ञापन


सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा पाडलवाडा पुलिस थाना कोटडा जिला उदयपुर निवासी कालूराम पुत्र थावराराम गरासिया, जोगीवाडा, पुलिस थाना कोटडा, जिला उदयपुर निवासी मीराराम पुत्र देवाराम गमेती भील एवं सदुलाव, बिकरणी, पुलिस थाना माण्डवा, जिला उदयपुर निवासी शंभूराम पुत्र गुलाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा चुरली खेड़ा, ईशरा से बाइक चोरी करना स्वीकार किया गया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर चुराई गई तीन बाइक भी जब्त की गई है। मामले में पीड़ित द्वारा गत 16 जून 2024 को चुरली खेड़ा, ईशरा स्कूल ग्राउंड में खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात चोरों के चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


24 घंटे पहले असावा में महिला के साथ हुई लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
सिरोही में अनादरा पुलिस द्वारा 24 घंटे पहले असावा में महिला के साथ हुई लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अनादरा पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक मंगल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा सिरोडी, पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही निवासी अमृत पुत्र बाबुलाल उर्फ फूआ वागरी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी द्वारा 20 जून 2024 को असावा गांव के उकी देवी घर के आंगन में पीड़िता से पीने का पानी मांगा था। जब महिला पानी पिलाकर लोटा लेकर वापस घर में आ रही थी एवं बरामदा में पहुंची तो आरोपी पीछे-पीछे पीड़िता को रोककर उसका मुंह दबाया तथा बाएं कान में पहना सोने का टोपस खींचकर कान तोड़कर टोपस लूटकर लेकर भाग गया। पीड़िता के बाएं कान की बूट टूट जाने से चोट आई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल ताराराम, कांस्टेबल हरजीराम, पुष्पेन्द्र सिंह, शैताना राम, राजेन्द्र सिंह, गोविन्द राम एवं मित्र सिंह की टीम सम्मिलित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed