फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi Crime accused of attempted murder was arrested from Khapa forest

Sirohi Crime: हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी खापा के जंगल से गिरफ्तार, इस गैंग से है संबंध

Wed, 08 May 2024 10:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 May 2024 10:31 PM IST
सार

चाकू से वार कर हत्या का प्रयास करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने खापा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आला दर्जे का बदमाश है, जो 007 नामक गैंग से संबंध रखता है।

विज्ञापन
Sirohi Crime accused of attempted murder was arrested from Khapa forest
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में सरूपगंज पुलिस द्वारा करीब पांच महीने पूर्व चाकू से वार कर हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित आरोपी को खापा के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आला दर्जे का बदमाश है तथा वह 007 गैंग से संबंध रखता है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा आरोपी के छिपने के संभावित स्थानों पर तलाश की। वह घटना के बाद फरार होकर अलग-अलग जगह फरारी काट रहा था। टीम द्वारा भरसक प्रयास करने पर आरोपी निचलाखापा, अमीरगढ, पुलिस थाना अमीरगढ, जिला बनासकांठा, गुजरात निवासी श्रवणभाई पुत्र कलाभाई गरासिया को खापा के जंगल से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


यह था मामला
पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रार्थी द्वारा 21 अप्रैल 2024 की रात को करीब 8:30 बजे उसका बेटा शिवा व उसका साथी हरीराम सांतपुर से घर पर आने के लिए जैसे ही देवस्थान स्कूल सांगवाडा के पास पहुंचा। वहां पर पहले से पूर्व नियोजित तैयारी के साथ श्रवण पुत्र कलाजी गरासिया निवासी अमीरगढ खापा ने उसके बेटे को मोटर साइकिल को रोकने का इशारा किया तो उसका बेटा संतोष को पहले से ही जानने की वजह से मोटर साइकिल को रोक दी। इस पर उसके बेटे द्वारा मोटर साइकिल रोकते ही अप्रार्थी ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उसके बेटे के साथ मारपीट की। उसके परिवार वाले वहां गए तो वहां उसका बेटा शिवा खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उसके बेटे शिवा के साथ आरोपी द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात सरपंच के साथ तलवार से हमला कर डकैती की वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने करीब पांच महीने पहले भी खुणीया गुजरात गांव के संरपच के साथ तलवार से हमला कर डकैती की थी। इसमें आरोपी को जेसी करवाया गया था। आरोपी आले दर्जे का बदमाश होकर 007 गैंग से संबंध रखता है, जो गुजरात में एक विशेष ग्रुप का नाम है। गुजरात से छुटते ही दस दिन बाद आरोपी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed