फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi: Bhinmal youth murdered in China  MP Choudhary meets Minister of State for External Affairs to demand

Sirohi: भीनमाल के युवक की चीन में हत्या, मामले में कारवाई की मांग को लेकर विदेश राज्यमंत्री से मिले MP चौधरी

Thu, 27 Jun 2024 09:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 27 Jun 2024 09:50 PM IST
सार

भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ सांसद चौधरी ने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह से मुलाकात की। मंत्री से मृतक का शव भारत लगाने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
Sirohi: Bhinmal youth murdered in China  MP Choudhary meets Minister of State for External Affairs to demand
सांसद लुंबाराम चौधरी ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धनसिंह से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही-जालौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने गुरुवार को विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धनसिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भीनमाल के व्यक्ति का चीन में अपहरण कर हत्या करने के मामले की जानकारी देते हुए मृतक का शव भारत लाने की मांग की गई।

विज्ञापन


भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस मामले में भीनमाल निवासी पीड़ित परिवार द्वारा सांसद चौधरी से मुलाकात कर बताया था कि सतीश कुमार माली पुत्र नरसाराम जो अपने मोबाइल के कारोबार के चलते भारत से चाइना आते-जाते रहते थे। 
विज्ञापन


बुधवार को उनके परिवार को खबर मिली की उनके पुत्र को किसी ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है। पीड़ित परिवार ने अपने बेटे का शव भारत लाने की मांग की थी। इस पर सांसद चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार के साथ विदेश मंत्रालय पहुंचकर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह से मुलाकात की। पूरे प्रकरण की जानकारी देकर पीड़ित परिवार की मंशा के अनुरूप मृतक का शव भारत लाने की मांग की। मंत्री द्वारा चीन सरकार से संपर्क कर मृतक का शव भारत भिजवाने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed