फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi : Awareness program in Mount Abu on the occasion of World Environment Day, encouraged for plantation

Sirohi News: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर माउंट आबू में जागरूकता कार्यक्रम, पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया

Wed, 05 Jun 2024 10:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 10:43 AM IST
सार

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सिरोही के क्षेत्रीय कार्यालय ने माउंट आबू में पर्यावरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कचरा प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

विज्ञापन
Sirohi : Awareness program in Mount Abu on the occasion of World Environment Day, encouraged for plantation
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सिरोही के क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर माउंटआबू में पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कचरा प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

विज्ञापन


ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से प्रदूषण व अन्य पर्यावरणीय मुद्दों पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही ठोस कचरा प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक आदि पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आमजन द्वारा गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर नगर पालिका की टिप्पर गाड़ी को दिया जाता है। इस पर उनके द्वारा अंततः दोनों प्रकार के कचरे को सामूहिक तौर पर एक साथ डाल दिया जाता है। साथ ही यह भी बताया गया कि नगरपालिका सफाई कर्मी द्वारा सड़क किनारे कचरे को जलाया जाता है, जिससे वायु प्रदूषण होता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी व्यक्तियों को इको फ्रेंडली बैग भी वितरित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सिरोही एवं वन विभाग, माउंट आबू द्वारा संयुक्त रूप से सनसेट पॉइंट व ट्रेवर्स टैंक पर इको फ्रेंडली कैरी बैग वितरित किए गए व आमजन को इसे उपयोग में लेने के लिए अपील की गई। ट्रेवर्स टैंक में ट्रैकिंग पर जाने वाले व्यक्तियों को टिकट के साथ यह बैग मुफ्त उपलब्ध करवाए गए एवं निर्देशित किया गया कि ट्रेकिंग के वक्त जनित कचरे को जंगल में ना फेंककर इस बैग में डाला जाए और लौटते समय इस बैग को वन विभाग के टिकट काउंटर में अनिवार्यतः जमा करवाया जाए। विभाग द्वारा की गई इस पहल को पर्यावरण प्रेमियों व आमजन द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed