फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News While trying to avoid a pothole on road uncontrolled car hit divider and got damaged

Sirohi News: सड़क पर बने गड्डे से बचने के प्रयास के दौरान अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, हुई क्षतिग्रस्त

Thu, 22 Aug 2024 04:44 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2024 04:44 PM IST
सार

सिरोही में सड़क पर बने गड्डे से बचने के प्रयास के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Sirohi News While trying to avoid a pothole on road uncontrolled car hit divider and got damaged
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में आबूरोड के तलेटी से आमथला होते हुए फोरलेन संपर्क मार्ग पर सेंट जॉन्स स्कूल एवं होटल नारायणी पैलेस के पास सड़क पर बने गड्डे से बचने के प्रयास के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि, कार चालक ने सूझबूझ एवं तत्परता दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे कार डिवाइडर से टकराने के बाद वापस आबूरोड की ओर घूम गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार आबूरोड के तलेटी की ओर से फोरलेन मार्ग की ओर जा रहा था। सेंट जॉन्स स्कूल एवं होटल नारायणी पैलेस के पास रोड पर बने गड्डे से बचाने के प्रयास के दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार चालक ने सूझबूझ एवं तत्परता दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे कार डिवाइडर से टकराने के बाद वापस आबूरोड की ओर घूम गई।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नही हुआ। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। इस सड़क पर कई स्थानों पर गड्डे होने के साथ ही सिवरेज के चैंबर भी सही तरीके से नहीं लगाए गए हैं। कई स्थानों पर चैंबर इतने अधिक ऊंचे हैं कि छोटे वाहनों के चैंबर इनसे टकराने के साथ ही आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त होते रहते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed