फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Rajasthan: VAT on oil not reduced even after 90 days of PM Modi's guarantee; petrol pump operators strike

Rajasthan: पीएम मोदी की गारंटी के 90 दिन बाद भी तेल पर वैट कम नहीं; नाराज पेट्रोल पंप संचालक कल से हड़ताल पर

Sat, 09 Mar 2024 03:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Mar 2024 03:20 PM IST
सार

Petrol Pump Operators Strike: सिरोही जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियसन अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के 90 दिन के बाद भी डीजल-पेट्रोल पर वैट कम नहीं हुआ। इस कारण डीलर्स और प्रदेश की आम जनता में वादा खिलाफी से रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
Rajasthan: VAT on oil not reduced even after 90 days of PM Modi's guarantee; petrol pump operators strike
कल से 48 घंटों के लिए हड़ताल पर रहेंगे पेट्रोल पंप संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से अगले दो दिन अगर आप अपने वाहन से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। प्रधानमंत्री की गारंटी के 90 दिन बाद भी पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं होने से पेट्रोल पंप संचालक नाराज नाराज चल रहे हैं। सिरोही जिले के पेट्रोल पंप संचालक कल रविवार सवेरे छह बजे से मंगलवार सवेरे छह बजे तक 48 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में पूरी व्यवस्था करके ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

विज्ञापन

 
सिरोही जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियसन अध्यक्ष संदीप जयसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के 90 दिन के बाद भी डीजल-पेट्रोल पर वैट कम नहीं हुआ। इस कारण डीलर्स और प्रदेश की आम जनता में वादा खिलाफी से रोष व्याप्त है। परेशान पेट्रोल पंप संचालक 10 मार्च 2024 से हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके तहत गंगानगर, हनुमानगढ़, सिरोही, चूरू, जालौर, बाड़मेर, जैसलमेर, धौलपुर, करौली, दौसा, सीकर तथा झुंझुनू के पेट्रोल पंपों के संचालक 11 मार्च 2024 को जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर को अपनी मांग के समर्थन में पीएम मोदी और सीएम भजनलाल के नाम ज्ञापन देंगे। इसके साथ ही पेट्रोल पंप संचालक आगामी लोकसभा चुनाव में लगे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अन्य वाहनों को पेट्रोल-डीजल उधार नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed