फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Rajasthan Teachers Union National's state convention on 26-27 June in Gogamedi

Sirohi News: राजस्थान शिक्षक संघ प्रदेश अधिवेशन के लिए पदाधिकारी रवाना, गोगामेड़ी में 26-27 जून को कार्यक्रम

Wed, 25 Jun 2025 06:45 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 06:45 PM IST
सार

अधिवेशन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि होंगे, जबकि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अध्यक्षता करेंगे। संघ के प्रमुख पदाधिकारी और शिक्षकों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। कार्यक्रम में शिक्षक समस्याओं, संगठन विस्तार और सुझावों पर चर्चा कर सरकार को प्रस्ताव भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Sirohi News: Rajasthan Teachers Union National's state convention on 26-27 June in Gogamedi
अधिवेशन के लिए रवाना हुए जिले के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन 26- 27 जून को गोरक्ष टीला, गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ में आयोजित होगा। संगठन द्वारा इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए बुधवार अपराह्न को सिरोही से जिले के पदाधिकारी ट्रेन से रवाना हुए।

विज्ञापन


संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि अधिवेशन में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे। स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक विजयानंद विशिष्ठ अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने कहा कि दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन प्रदेश कार्यकारिणी के विभिन्न दायित्वों के लिए निर्वाचन होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल के मासूम पर किया हमला, बच्चे को कई जगह से नोंचा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर निंबाराम क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। संगठन के प्रदेश मंत्री घनश्याम ने बताया कि इस अधिवेशन में संगठन की स्थायी समिति के सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी और विभिन्न उपशाखाओं से प्रदेश महासमिति सदस्य भाग लेने जा रहे हैं। अधिवेशन में शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों एवं समस्याओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान संगठन के विस्तार के साथ इसे ओर मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की जाएगी। शिक्षकों के सुझाव लेकर इन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा।

सिरोही। गोगामेडी में कल से होने वाले 2 दिवसीय अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए जिले के पदाधिकार

सिरोही से ये पदाधिकारी हुए रवाना
संभाग संगठन मंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शैतानसिंह राठौड़, जिला संरक्षक छगन माली, प्रदेश सेवानिवृत प्रकोष्ठ के कानाराम प्रजापति, जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश गौतम जिला मंत्री डूंगरसिंह देवड़ा,जिला अतिरिक्त मंत्री ज्योतिर्मय शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष परबतसिंह देवड़ा, रुपसिंह राठौड़, भगवानसिंह, नथाराम परमार एवं डूंगरसिंह चारण सहित सिरोही जिले के कार्यकारिणी के सदस्यगण रवाना हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed