{"_id":"667d667a86dfb8efc3015c2a","slug":"rajasthan-no-action-taken-in-case-of-assault-on-transport-inspector-in-churu-inspectors-boycotted-work-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चूरू में परिवहन निरीक्षक से मारपीट के मामले में कारवाई नहीं, निरीक्षकों ने किया काम का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चूरू में परिवहन निरीक्षक से मारपीट के मामले में कारवाई नहीं, निरीक्षकों ने किया काम का बहिष्कार
Thu, 27 Jun 2024 06:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:47 PM IST
सार
परिवहन निरीक्षक से मारपीट के एक हफ्ते बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। इससे परिवहन विभाग के निरीक्षकों में डर का माहौल बन गया है। कार्रवाई नहीं करने के विरोध में उन्होंने काम का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
परिवहन निरीक्षकों ने किया काम का बहिष्कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चूरू में परिवहन निरीक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में कारवाई नहीं करने से नाराज आबूरोड जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के परिवहन निरीक्षकों ने गुरुवार को कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान पीड़ित परिवहन निरीक्षक को मुख्यालय भेजने पर भी खुलकर रोष जताया गया।
विज्ञापन
परिवहन निरीक्षकों का कहना था गत 22 मार्च 2024 को चूरू में परिवहन निरीक्षक सुरेश बिश्नोई के साथ गाली गलौज की गई थी। जिसकी जानकारी उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं परिवहन आयुक्त को दी गई थी लेकिन, मामले में अब तक कोई कारवाई नहीं की गई। इसके चलते आरोपियों द्वारा गत 19 जून 2024 को परिवहन निरीक्षक सुरेश बिश्नोई पर लाठी से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
जिसकी उसी दिन एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। एक हफ्ते बाद भी पुलिस आरोपियों पर मेहरबान बने हुए है। इससे परिवहन विभाग के निरीक्षकों में डर का माहौल बन गया है। परिवहन निरीक्षकों द्वारा पीड़ित परिवहन निरीक्षक को हराकर मुख्यालय लगाने के फिसले पर भी ऐतराज जताते हुए पुनः मुख्यालय लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक ईश्वरसिंह कोदली, पारस गहलोत और करणीसिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन