फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Rajasthan News: Govt. provide financial assistance to family of deceased constable, main accused identified

Rajasthan News: सरकार देगी मृत कांस्टेबल के परिवार को 1.35 करोड़ की आर्थिक सहायता, मुख्य आरोपी की पहचान हुई

Sun, 10 Mar 2024 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 09:07 AM IST
सार

Sirohi: महाशिवरात्रि पर भजन संध्या के दौरान दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में कांस्टेबल पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। हमले में मृत कांस्टेबल के परिवार को सरकार ने 1.35 करोड़ रुपये की सहायता देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Govt. provide financial assistance to family of deceased constable, main accused identified
हमले में मृत कांस्टेबल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में आयोजित भजन संध्या के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो जाने बीच-बचाव करने पहुंचे कांस्टेबल निरंजन सिंह पर अज्ञात बदमाशों हमला कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है।

विज्ञापन


सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में पुलिस ने 7-8 लोगों को हिरासत में लिया था। इनसे पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी के रूप में प्रवीण गरासिया का नाम सामने आया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांस्टेबल की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सरकार ने पीड़ित परिवार को विभागीय परिलाभों समेत 1.35 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही कांस्टेबल निरंजन के एक आश्रित को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed