फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Rajasthan News: Accused arrested in liquor smuggling case after 7 months, police is interrogating the accused

Rajasthan News: शराब तस्करी के मामले में फरार आरोपी सात माह बाद गिरफ्तार, पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ

Sun, 18 Feb 2024 04:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 04:48 PM IST
सार

Sirohi: सात महीने पहले शराब तस्करी के मामले में आरोपी सप्लायर को सरूपगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Accused arrested in liquor smuggling case after 7 months, police is interrogating the accused
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात महीने पहले पंजाब निर्मित 245 कार्टन शराब की तस्करी के मामले में पुलिस ने आरोपी सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक लगातार फरार चल रहा था।

विज्ञापन


सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में कांस्टेबल परमेश्वरलाल, पुखराजसिंह एवं राजेंद्र कुमार की टीम ने चुरू निवासी विकास कुमार उर्फ विक्रम नायक पुत्र श्रवण कुमार नायक को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना रीको, आबुरोड ने 11 जुलाई को मावल चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान हरियाणा पासिंग के एक आयशर मिनी ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 245 कार्टन बरामद किए थे।
विज्ञापन


मामले में वांछित आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्रम नायक पिछले काफी समय फरार चल रहा था। लगातार किए जा रहे प्रयासों के बाद अब जाकर उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस अब इस मामले में आरोपी के नेटवर्क का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed