{"_id":"663b66c2988f7c8a320f4a18","slug":"rajasthan-government-and-non-government-schools-of-sirohi-closed-till-16-may-due-to-extreme-heat-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लो आ गया आदेश और बंद हो गए स्कूल, इस जिले के नौनिहालों को मिली गर्मी में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लो आ गया आदेश और बंद हो गए स्कूल, इस जिले के नौनिहालों को मिली गर्मी में राहत
Wed, 08 May 2024 05:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 May 2024 05:19 PM IST
सार
सिरोही जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए गुरुवार (नौ मई) से आगामी 16 मई तक अवकाश रहेगा। अत्यधिक गर्मी के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में इन दिनों लगातार पड़ रही तेज गर्मी के चलते जिला कलेक्टर शुभम चौधरी द्वारा सिरोही जिले में कल यानी नौ मई से आगामी 16 मई तक सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान शेष कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी तथा समस्त शिक्षक एवं कार्मिक विभागीय समयानुसार उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
आदेश में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी द्वारा बताया गया है कि अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही के प्रस्ताव पर जिले में संचालित समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आंठवी तक अध्ययनरत समस्त विधार्थियों के लिए नौ मई 2024 से 16 मई 2024 (सत्रांत) तक अवकाश घोषित किया गया है। शेष कक्षाओं का समय यथावत रहेगा एवं समस्त शिक्षक व कार्मिक विभागीय समयानुसार उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
गर्मी खुलकर दिखला रही है अपने तेवर
जिले में बीते कई दिनों की तरह बुधवार को भी गर्मी के तेवर बेहद तल्ख रहे। सिरोही जिला मुख्यालय सबसे गर्म रहा। जबकि आबूरोड एवं शिवगंज में गर्मी का पारा पिछले दिनों की अपेक्षा तेज रहा। दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इस दौरान इक्का-दुक्का लोग नजर आए।
विज्ञापन